फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत

सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत

Tue, 23 Apr 2019 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत
हादसे में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत
विज्ञापन


सोमवार की रात गोरखपुर ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
गांव से गेहूं की कटाई कराकर लौट रहे थे चंद्रशेखर
अंधता निवारण कार्यक्रम में थे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा सोमवार की रात साढ़े 10 गोरखपुर ओवरब्रिज पर बजे हुआ। जेब से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिवारवालों को जानकारी दी।
मूलरूप से रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर राजभर पुत्र घूरा राजभर रामनाथ देवरिया मोहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओटी में वह वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत थे। सोमवार को गेहूं की कटाई कराने के लिए वह परिवारवालों के साथ गांव गए थे। एक पिकअप में गेहूं लदवाकर वह परिवार के सदस्यों को देवरिया भेज दिए। रात साढ़े 10 बजे वह स्कूटी से आ रहे थे। अभी गोरखपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉकेट से मिले परिचय-पत्र से उनकी पहचान की। पुलिसवालों की सूचना पर परिवारवाले पहुंचे। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
चंद्रशेखर गेहूं की कटाई कराने के लिए बेटों को साथ ले गया था। गेहूं कटने के बाद उसे पिकअप पर लदवाकर वह सभी को एक साथ देवरिया भेज दिया। सभी देवरिया आकर गेहूं उतार रहे थे। इधर, कुछ देर रुक कर चंद्रशेखर भी स्कूटी से शहर स्थित आवास आ रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही वह हादसे के शिकार हो गए। सूचना मिलने पर पत्नी इसरावती देवी, बेटे अजय, विजय, नारायण और गणेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आयोजित हुई शोकसभा
हादसे में चंद्रशेखर की मौत से सभी हतप्रभ रह गए। जिला अस्पताल में मंगलवार को शोकसभा आयोजित कर गतात्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसमें सीएमएस छोटेलाल, डॉ. एनके पांडेय, डॉ. केसी राय, डॉ. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मोहम्मद अनीस, रामदुलारे प्रसाद, उमेश मिश्र, रितेश सिंह, केके सिन्हा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed