फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भटनी स्टेशन पर बंदरों का आतंक, दो यात्री घायल

भटनी स्टेशन पर बंदरों का आतंक, दो यात्री घायल

Fri, 29 Mar 2019 10:39 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
भटनी स्टेशन पर बंदरों का आतंक, दो यात्री घायल
Monkey - फोटो : Social Media
भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बंदरों के आतंक से यात्री सहमे हैं। आए दिन ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर जाने और आने वाले यात्रियों को बंदर शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर काशी एक्सप्रेस पकड़ने गए आधा दर्जन लोगों को बंदरों के उत्पात के वजह से ट्रेन छोड़नी पड़ी। एक यात्री ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से किया है।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के छितौनी गांव निवासी जयराम सिंह चंडीगढ़ में आईटी कंपनी में इंजीनियर है। इन दिनों वे छुट्टी लेकर घर आए हैं। शुक्रवार को वे अपने कुछ साथियों के साथ वाराणसी जाने के लिए भटनी पहुंचे। टिकट लेने के बाद काशी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर बंदरों का एक झुंड यात्रियों पर हमला बोल दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच बंदरों ने जयराम सिंह और उनके एक साथी को काटकर घायल कर दिया। इस दौरान आधा दर्जन लोगों की ट्रेन छूट गई। वे लोग कुछ देर बाद कृषक एक्सप्रेस से वाराणसी के लिए रवाना हुए। जयराम ने स्टेशन अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर यात्रियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया शिकायत मिलने पर वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed