फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश

24 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश

Fri, 07 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
24 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश
24 हजार नकद और मोबाइल लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन


वन विभाग के कार्यालय के पास शुक्रवार को हुई लूट की घटना
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वन विभाग कार्यालय के पास शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर 24 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना शुक्रवार की दोपहर दो बजे की है। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मुंसिफ कॉलोनी रामनाथ देवरिया निवासी अभिषेक दुबे एक नेटवर्किंग कंपनी में काम करता है। अपने एक रिश्तेदार को कंपनी में जोड़ने के लिए 24 हजार रुपये लिया था। उसका कहना है कि इसी रुपये को वह अपने सीनियर साथी को देने के लिए न्यू कॉलोनी पार्क में जा रहा था। रुपये वह पिछली पॉकेट में रखा था। वन विभाग के पास पहुंचा था कि एक बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों मुंह बांधे हुए थे। तीनों ने मिलकर रुपये और मोबाइल लूट लिया और दीवानी कचहरी रोड की तरफ भाग गए। मोबाइल लूट हो जाने के चलते वह पुलिस को सूचना नहीं दे पाया। पैदल ही अपने सीनियर के पास न्यू कॉलोनी पार्क पहुंचा और जानकारी दी। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। युवक ने बाइक का नंबर बताया है, लेकिन वह अधूरा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed