{"_id":"5b5f43024f1c1b66428b4da8","slug":"151532969730-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 3.30 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 3.30 लाख की ठगी
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख से अधिक की ठगी
- जालसाजों ने सलेमपुर और बरहज के पांच लोगों को लगाया चूना
- एसपी से मिलकर लगाई गुहार, रुपये वापस कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर जालसाज ने पांच युवकों से तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़ितों ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित सोमवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
सलेमपुर कोतवाली इलाके के कौड़िया जयराम गांव निवासी दीपक कुमार, सूरज कुमार, दुर्गालाल, सलेमपुर कस्बा निवासी आशीष कुमार और बरहज थानाक्षेत्र के भैदवा गांव निवासी देवव्रत ने विदेश जाने के लिए सलेमपुर के अहिरौली लाला गांव निवासी एक युवक से संपर्क किया। चार महीना पहले उसने सभी से 70-70 हजार रुपये यानी साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। दो महीना पहले मुंबई भेजा। कहा कि वहीं कुछ दिन रुकना पड़ेगा। वहीं से विदेश भेज दिया जाएगा। जब कुछ नहीं हुआ तो पांचों लौट आए। उससे रुपये मांगे तो वह आज-कल देने की बात करने लगा। पांच दिन पूर्व पीड़ितों ने सलेमपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा लेकिन फिर छोड़ दिया। सोमवार को पीड़ितों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी रोहन पी कनय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सलेमपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।