फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नकब लगाकर लाखों के सामान उठा ले गए चोर

नकब लगाकर लाखों के सामान उठा ले गए चोर

Wed, 12 Jun 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर लाखों के सामान उठा ले गए चोर
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के नेबुआ टोला गांव में मंगलवार की रात पीछे से नकब लगाकर घर में घुसे चोर लाखों के जेवरात और कपड़े आदि उठा ले गए। बुधवार सुबह जानकारी होने पर घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित रामदेव चौहान ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात भोजन करके परिवार के लोग सोने चले गए। बुधवार की सुबह लोग सो कर उठे। घर की महिलाओं ने घर के पीछे दीवार में नकब देख शोर मचाया। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। नगदी, कीमती जेवरात और कपड़े समेत लाखों के सामान गायब थे।
विज्ञापन


आसपास तलाशी लेने पर गन्ने के खेत में तीन टूटे बाक्स मिले। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी एसओ आहूत यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed