फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
जिला अस्पताल गेट के सामने आत्मदाह के लिए शरीर पर किरोसिन का तेल गिराता पुनीत होरा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया। एंबुलेंस चालक के आत्मदाह के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में एंबुलेंस चालक जेल भी जा सकते हैं। शहर कोतवाल के हमराही की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।

बृहस्पतिवार की दोपहर एंबुलेंस चालक पुनीत होरा ने जिला अस्पताल गेट के पास आत्मदाह का प्रयास किया। इससे एक घंटे तक सड़क पर लोगों का आवागमन बाधित रहा। शहर कोतवाल के हमराही सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पुनीत होरा निवासी नेहरूनगर चकियवां, सतीश मिश्र, रमापति गौतम और 15-20 अज्ञात एंबुलेंस चालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। एंबुलेंस चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed