{"_id":"5c717f4dbdec22738b6af52d","slug":"141550942029-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पर सामूहिक दुष्कर्म और गबन का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पर सामूहिक दुष्कर्म और गबन का केस
विज्ञापन
rape
भाटपाररानी। खामपार पुलिस ने बंगरा बाजार निवासी दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और गबन का केस दर्ज किया है। कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। महिला ने दोनों पर बार-बार गैंगरेप का आरोप लगाया था।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह माह पहले डीएम कार्यालय के पास उसकी मुलाकात खामपार के बंगरा बाजार निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह से हुई। मैंने उनसे अपनी बेरोजगारी की बात बताई। उन्होंने कहा कि मेरा एक दोस्त सिद्धार्थनगर जिले में शिक्षा विभाग में बड़े बाबू हैं। उसने बहुत लोगों की नौकरी दिलाई है। उसी समय कस्तूरबा बालिका विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी का विज्ञापन निकला था। उन्होंने राकेश मणि निवासी विकास नगर कॉलोनी, बरगदवा, थाना चिलुआताल, गोरखपुर से मुलाकात कराया। दोनों ने बीते 15 जुलाई तक चार लाख रुपये लेकर बंगरा बाजार आने को कहा। उसने दो लाख रुपये सहित शैक्षणिक दस्तावेज की प्रति राकेश को दे दिया। इसके बाद फिर दो लाख रुपये बंगरा बाजार पहुंचकर दिया। नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोनों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते 17 फरवरी की शाम को बंगरा बाजार बुलाया और अगली सुबह जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। खामपार थाने के प्रभारी भीष्मपाल सिंह ने बताया है कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।