फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर में घुसकर वर्कर ने युवती से छेड़खानी किया, धुनाई

घर में घुसकर वर्कर ने युवती से छेड़खानी किया, धुनाई

Mon, 15 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर वर्कर ने युवती से छेड़खानी किया, धुनाई
देवरिया। शहर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में सोमवार को चिटफंड कंपनी के वर्कर ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर चाकू से धमकाया भी। शोर-गुल मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवती की तहरी पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। कांशीराम आवास में रहने वाली एक युवती का साकेत नगर मोहल्ला निवासी युवक से संपर्क था। युवक शहर के एक चिटफंड कंपनी में कार्य करता है। उसका युवती के घर अक्सर आना-जाना रहता था। सोमवार की दोपहर में युवक किसी काम से युवती के घर पहुंचा था। युवती छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुन आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने युवक की पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसके पास एक बैंक और चिटफंड कंपनी से जुड़े कागजात थे। पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस युवती का आरोप है कि युवक घर पर आता था। घर पर उसे अकेली देखकर छेड़खानी करने लगा। चाकू से डराया भी। युवक का आरोप है कि युवती के घरवाले 40 हजार रुपये उधार लिए हैं। कई दिनों से रुपये की मांग कर रहा था। आज रुपये देने के लिए बुलाया था, जाने के बाद घर वाले मारपीट करने लगे और कमरे में बंद कर दिए। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। युवक को हिरासत में रखकर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed