फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गृहस्वामी को कमरे में बंदकर लाखों की चोरी

गृहस्वामी को कमरे में बंदकर लाखों की चोरी

Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
गृहस्वामी को कमरे में बंदकर लाखों की चोरी
chori - फोटो : amar ujala
खुखुंदू/भ्भाटपाररानी। हौसला बुलंद चोरों के आगे पुलिस फिर बेबस साबित हुई। लगातार पांचवें दिन रविवार की रात चोरों ने जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कई घरों को निशाना बनाया। चोर जहां भी घुसे वहां से नकदी-जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। गृह स्वामियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, मगर कोई सुराग नहीं जुटा पाई। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना खुखुंदू थानाक्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी गांव की है। गांव निवासी मुन्ना चौहान की खुखुंदू चौराहा स्थित गड़ेर रोड पर कपड़े की दुकान है। रविवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। पुलिस को दिए तहरीर में मुन्ना ने बताया है कि रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। जिस कमरे में हम लोग सोए थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद अन्य छह कमरों का ताला तोड़कर चोरी की। छह सूटकेस और आलमारी का लॉकर तोड़कर 80 हजार रुपये नकदी, छह महिलाओं के कीमती तकरीबन दस लाख रुपये के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान उठा ले गए। सुबह नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद देख अवाक रह गए। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर दरवाजा खोला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गांव के पश्चिम धान के खेत में टूटा हुआ एक सूटकेस और बॉक्स मिला। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कसि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमे की कार्रवाई होगी। उधर, भाटपाररानी थानाक्षेत्र के ग्राम मठदमोदरा में जयमंगल यादव के घर रविवार की रात नकब काटकर चोर नकदी सहित तीन लाख के जेवरात उठा ले गए। चोर रात में घर के पीछे नकब काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद सोने का हार, मांगटीका, मंगलसूत्र, चूड़ी, चेन वाली अंगूठी झुमका समेत करीब तीन लाख के सामान और बक्से में रखा 20 हजार नकदी उठा ले गए। उनके लड़कों के तिलक में मिले बर्तन आदि को भी चोर उठा ले गए। कोतवाल रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



शेरवां बभनौली में किराना दुकान में भी चोरी
खुखुंदू। बगल के गांव में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये नकद सहित 35 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सोमवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के शेरवां बभनौली निवासी हरिओम कुशवाहा की गांव के पूरब किराने की दुकान है। रोज की तरह रविवार की रात दुकान बंदकर वह घर चला गया। सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान खुला देख अवाक रह गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed