फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिपाही के पत्नी को ब्लैक मेल करने वाले शिक्षक पर केस

सिपाही के पत्नी को ब्लैक मेल करने वाले शिक्षक पर केस

Mon, 16 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के पत्नी को ब्लैक मेल करने वाले शिक्षक पर केस
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
सलेमपुर। सिपाही की पत्नी को ब्लैक मेल करने वाले एक शिक्षक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिपाही ने बीएसए से भी शिकायत की है। बीएसए ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुरुजी की इस करतूत की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा बभनौली गांव निवासी रवि सिंह प्राथमिक विद्यालय रामपुर बछउर में शिक्षक हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति विजिलेंस में सिपाही है। उसकी पत्नी की रिश्तेदारी शिक्षक के गांव में है। चार दिन पहले शिक्षक ने कहीं से नंबर हासिल कर सिपाही के पिता के पास फोन किया। फोन करने वाला महिला की आवाज में बोल रहा था और खुद को रिश्तेदार बताते हुए सिपाही की पत्नी का मोबाइल नंबर मांगा। बुजुर्ग पिता ने मोबाइल नंबर दे दिया। सिपाही ने आरोप लगाया कि इसके बाद शिक्षक उसकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। उसके फेसबुक वॉल से फोटो निकाल कर पत्नी के साथ अपना फोटो लगाकर उसे भेज दिया। बात नहीं मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। सिपाही की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मोबाइल पर महिला से अश्लील मैसेज व फोटो भेजने का केेेस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि शिक्षक पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed