फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कार और पिकअप में टक्कर, छह घायल

कार और पिकअप में टक्कर, छह घायल

Sat, 13 Jan 2018 10:55 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
कार और पिकअप में टक्कर, छह घायल
रामपुर कारखाना के बनकट बहादूर पुर चौराहे के समीप अनियंत्रित कार ने खडी पिकअप में मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। परसौनी के पास अनियंत्रित कार ने खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि पिकअप सड़क के किनारे पलट गई और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहनों में सवार छह लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

देवरिया पेपर मिल में पिकअप गत्ता लेकर जा रही थी। शाम करीब छह बजे पिकअप अभी परसौनी चौराहे के समीप पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सड़क के किनारे पलट गई और इसमें सवार रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर दुबे गांव निवासी बदरी, टीलाटाली गांव के चालक सलीम और कार सवार बरपार गांव निवासी ऋषिराज समेत छह लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। इसमें बदरी की हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कार सवार युवक नशे में थे और इसके पहले बलटिकरा चौराहे पर एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर भाग रहे थे। एसओ ने बताया कि दुर्घटना में घायलों का जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed