{"_id":"5a37fa9e4f1c1bb34a8b719b","slug":"141513618078-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी र्डा में पल्सर बाइक व नगद का झांसा देकर 35 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकी र्डा में पल्सर बाइक व नगद का झांसा देकर 35 हजार की ठगी
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। मोबाइल नेटवर्क कंपनी का कर्मचारी बनकर लकी ड्रॉ में बाइक और ढाई लाख नकदी देने का झांसा देकर एक ठग ने एक युवक से 35 हजार रुपये खाते में जमा करा लिया। कर्मचारी से फोन नंबर पर संपर्क नहीं होने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
उसका गांव निवासी विशाल के मोबाइल फोन पर दो दिन पहले कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मोबाइल कंपनी का कर्मचारी बताकर लकी ड्रॉ की बात कही। लकी ड्रॉ में एक बाइक और दो लाख 50 हजार रुपये नकद ईनाम की सूचना दी। कहा कि इसके लिए उसके बैंक खाते में 35 हजार रुपये जमा कराने होंगे। विशाल ने ठग के बताए पीएनबी खाते में 35 हजार जमा कर दिया। रकम जमा करने के बाद कंपनी कर्मचारी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। आरोप है कि भटनी पुलिस विशाल का केस नहीं दर्ज कर रही है। उसे देवरिया आईटी सेल में केस दर्ज होने की जानकारी दी गई। जबकि आईटी सेल ने उसे बताया कि भटनी में केस दर्ज किया जाएगा। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।