{"_id":"597e0fcc4f1c1b51178b45fb","slug":"141501433804-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के सुरहा गांव में एक युवक द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन और शौचालय देने के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों को जब युवक पर शक हुआ तो इसकी सूचना प्रधान को दी ।मौके पर पहुंचे प्रधान ने युवक से पूछताछ की तो फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आया। प्रधान ने इसकी सूचना थाने को दी । सुरहा ग्राम में एक युवक द्वारा ग्रामीणों से निशुल्क गैस कनेक्शन व शौचालय बनवाने के लिए 120 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूल किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि युवक द्वारा कनेक्शन देने के नाम पर 120 रुपया लिया जा रहा था । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर थाने ले गई ।थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लड़की भगाने का आरोप, मुकदमा
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे गांव के एक युवक पर परिजनों ने रात को सोते समय बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है काफी दिनों से किशोरी बाजार के एक दुकान पर सिलाई सिखने आती थी। इसी बीच युवक से संपर्क हो गया और रात को फरार हो गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने कहा कि किशोरी के पिता के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है । कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।