फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर कॉलेज प्रशासन ने कमरें में बंद कर पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर कॉलेज प्रशासन ने कमरें में बंद कर पीटा

Fri, 03 May 2019 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर कॉलेज प्रशासन ने कमरें में बंद कर पीटा
छेड़खानी के विरोध पर कॉलेज प्रशासन ने कमरे में बंद कर पीटा
विज्ञापन

भटनी के एक महाविद्यालय का है मामला
डीएलएड छात्राओं ने प्राचार्य और अन्य अध्यापक पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भटनी क्षेत्र के एक कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा में कम नंबर मिलने की शिकायत करने पहुंचे छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने पीटा और छात्राओं से छेड़खानी की। कॉलेज प्रशासन ने इस घटना से इंकार करते हुए छात्रों पर महाविद्यालय में घुसकर मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुुटी है।

क्षेत्र के एक महाविद्यालय में भाटपाररानी और सलेमपुर तहसील क्षेत्र के डीएलएड छात्र-छात्राएं गुरुवार को प्राचार्य से मिले और प्रथम सेमेस्टर के प्रायोगिक परीक्षा में कम नंबर देने की शिकायत की। कुछ देर में छात्रों और कॉलेज प्रशासन में विवाद हो गया। आरोप है कि प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन के लोगों ने डीएलएड की चार छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर सभी छात्रों को एक कमरे में बंधक बनाकर पीटा गया। वहीं, कॉलेज के लोगों की मानें तो एक छात्र तीन दिन पहले कॉलेज के एक अध्यापक के पास फोन कर गाली-गलौज की थी। कॉलेज पहुंचने पर उसी छात्र से पूछताछ चल रही थी कि तभी छात्रों का एक गुट कॉलेज में बवाल करने लगा। अभिलेख भी फाडे़ गए। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। थाने में देर शाम तक मामले पंचायत चलती रही। इस बाबत भटनी इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। मामले में बीच का रास्ता निकाला जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed