फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

10 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
10 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
UP Police
देवरिया। लक्जरी गाड़ी से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब और तस्करों को स्वॉट टीम ने सोमवार की रात को सोनूघाट चौराहे से पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। पकड़े गए दोनों तस्कर में एक बिहार का तो दूसरा कुशीनगर का रहने वाला है। इस धंधे में वे काफी दिनों से लगे थे।
विज्ञापन

स्वॉट टीम प्रभारी संतोष सिंह सोमवार की रात को सोनूघाट चौराहे पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया की तरफ से बिना नंबर की स्कार्पियो में शराब लादकर कुछ तस्कर बिहार जाने वाले हैं। सूचना के बाद चौकन्ना हुई स्वॉट टीम गाड़ी के आने के इंतजार में लग गए। कुछ देर बाद बिना नंबर की स्कार्पियों को आता देखकर टीम के सदस्यों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। स्वॉट टीम ने पीछा कर अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर गेट के पास से गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसमें 19 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम सिविन्जय गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नं0-11 खलवा पड़री, पोस्ट कठार जिला पश्चिम चंपारन बिहार और शनि कुशवाहा निवासी ग्राम हरका थाना पड़रौना जिला कुशीनगर बताया। वाहन से 19 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में राहुल सिंह, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन


साहब त्योहारी बांटने में रहे व्यस्त
आबकारी विभाग का हाल कुछ अलग ही है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की बजाय आबकारी महकमा पिछले तीन से त्योहारी बांटने में व्यस्त है। जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि त्योहार को देखते हुए मिलने वालों की संख्या बढ़ गई है। किसी को भगाया नहीं जा सकता है। भीड़ होने की वजह से दूसरा काम नहीं किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त गोरखपुर राजेश कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed