फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

10 लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
10 लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
10 लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के एक गांव में साढ़े तीन माह पहले हुई थी घटना
एसपी के आदेेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने साढ़े तीन महीने बाद 10 लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है।

पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर शिकायत की थी कि 30 मार्च को उसे घर में घुसकर मारापीटा गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे उनका मनोबल बढ़ गया और 14 अप्रैल को उसके घर में घुसकर मारा-पीटा। बेटी को नंगा कर पीटा गया और दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। पीड़ित महिला ने दोबारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला तभी से इधर-उधर चक्कर लगा रही थी। पिछले दिनों वह एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी रोहन पी कनय ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया था। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने गांव के बनारसी राजभर, फूलमती देवी, जयप्रकाश, राहुल, रमेश, इंद्रावती, गोधन, रोहित, प्रदीप और रामू के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, बलवा, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed