फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies after falling down stairs while going to water the concrete (curing).

Ambala News: तराई करने गए युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

Sat, 26 Sep 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 26 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling down stairs while going to water the concrete (curing).
अंबाला सिटी। शहर के हीरा नगर में बीती शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर नए डाले गए लेंटर की तराई करने गए 25 वर्षीय युवक की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक के भाई की एक महीने बाद शादी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया। युवक वीरवार शाम अपने घर की छत पर नए लेंटर में पानी डालने गया था।
विज्ञापन

तराई करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से उसका सिर सीढ़ियों से जा टकराया, जिससे वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। घायल को उसके भाई सनी ने परिजन के साथ अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और कार्रवाई शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed