{"_id":"5b0997df4f1c1baa6e8b4c1a","slug":"131527355359-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर, देवर समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर, देवर समेत छह पर केस दर्ज
Updated Sat, 26 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम पाननकुंडा में संदिग्ध हाल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके ससुर, देवर, देवरानी समेत छह लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। महिला के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
दो दिन पूर्व पाननकुंडा गांव के पास रीमा (40) पत्नी मनोज सिंह की फंदे पर लटकती लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शनिवार को मृतका के भाई सलेमपुर के नादघाट निवासी शंभू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर बहन के उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक रीमा का पति 15 वर्ष पहले नौकरी के सिलसिले में गुजरात गया था, इसके बाद से लापता है। पति की अनुपस्थिति में ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते रहते थे। घटना से एक दिन पूर्व भी रात में रीमा को पीटा गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तंग होकर रीमा ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुर नर्वदेश्वर सिंह, उनके छोटे भाई अमरनाथ सिंह, देवर दिलीप सिंह, अनु सिंह, पुत्र वधू शिखा देवी और सविता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।