फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवाद में युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

विवाद में युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

Wed, 11 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
विवाद में युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर
रामपुर कारखाना में बवाल के बाद जुटी भीड व मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। मोबाइल के चिप में गाना भरवाने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक को चाकू घोंप दिया। सीने में चाकू लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है। वहीं एक मकान में छिपे आरोपी को पकड़ने के लिए लोग सिपाही से भिड़ गए। बाद में पुलिस एक आरोपी को पकड़कर थाने लाई।
विज्ञापन

मस्जिद वार्ड निवासी विशाल राजभर (20) पुत्र नगीना राजभर बुधवार की शाम गुदरी बाजार में एक मोबाइल डाउनलोडिंग की दुकान पर चिप में गाना भरवाने गया था। इसी दौरान दुकान पर बैठे एक युवक से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने विशाल को पीट दिया। इसके बाद विशाल गुदरी बाजार में पान खाने चला आया। इसी दौरान तीन युवक दुकान के पास आए और विशाल को चाकू मार दिया। गुदरी बाजार मोहल्ले में चाकू घोंपने से दहशत फैल गई। कस्बावासियों ने मनबढ़ युवकों को दौड़ा लिया। तीनों आरोपी भागते हुए दुकान के पीछे मकान में घुस गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और विशाल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी को पीटने के लिए सिपाही से भिड़े लोग
युवक को चाकू घोंपने के बाद आरोपी मोबाइल की दुकान के पीछे मकान में छिप गए। दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया। घटना से नाराज कस्बावासी मकान के पास पहुंच गए और आरोपियों को बाहर निकालने के लिए ललकारने लगे। इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पुलिस कर्मी मकान के दरवाजे के सामने खड़ा हो गया। शोर मचाते हुए ग्रामीण मकान में घुसने की कोशिश के दौरान दरवाजे पर खड़े सिपाही से भिड़ गए। बाद में कई पुलिस कर्मी दरवाजे के पास पहुंच गए और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार की सूझबूझ से टला बड़ा बवाल
सैकड़ों की भीड़ दुकान के पीछे मकान के अंदर घुसने को आमादा थी। इस दौरान एक सिपाही से धक्का-मुक्की की गई। थोड़ी ही देर में इंस्पेक्टर विजय नारायण मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर नाराज कस्बावासियों को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने भीड़ को हटाया और एक आरोपी को मकान से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed