{"_id":"597e10d64f1c1be2068b46db","slug":"131501434070-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने बालू खदानों का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई टीम ने बालू खदानों का निरीक्षण
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक अवैध बालू खदानों का सीबीआई टीम ने निरीक्षण किया। छह सदस्यीय टीम ने तहसीलदार, जिला खनन अधिकारी के साथ अवैध रूप से किए जा रहे उत्खनन का जायजा लिया। टीम के आने की खबर मिलते ही खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
सीबीआई टीम बालू खनन वाले क्षेत्रों का खाका तैयार करने में जुटी है। रविवार को टीम ने जिला खनन अधिकारी के साथ तहसील क्षेत्र के नदावर घाट, बरसीपार, मझौलीराज, साहोपार, बीरपुर, रूपईं, सठियांव आदि खदान स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित लेखपालों व प्रधानों से ठेकेदारों के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के अवैध खनन वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया है। सीबीआई टीम ने खनन ठेकेदारों का ब्योरा लेखपालों व प्रधानों से लिया है।