फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   60 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

60 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
60 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भाटपाररानी पुलिस ने मदन मोहन मालवीय कॉलेज गेट से पकड़ा
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे तस्कर, दो तमंचा भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय कॉलेज गेट के पास से पुलिस ने रविवार की देर रात बोलेरो से बिहार भेजी जा रही 60 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा। उनके पास से दो देसी तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि मझौलीराज से भिंगारी बाजार के रास्ते शराब बिहार भेजे जाने की सूचना पर विशनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकेबंदी कर पुलिस वाहन का इंतजार करने लगी। थोड़ी देर बाद चिह्नित वाहन आते दिखा। पुलिस ने उन्हें रोका तो शराब तस्कर फायर करते हुए भाटपाररानी नगर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया और मालवीय कॉलेज गेट के पास उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी में सवार चार में से दो तस्कर भाग निकले। चालक सहित दो को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष के मुताबिक देसी शराब की 60 पेटी में 2880 बोतलें मिली हैं। देसी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मेघनाथ यादव निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुफसिल जिला सिवान और सपन माझी निवासी ग्राम बलरा थाना सिधवलिया जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed