फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को लाठी-डंडों से पीटा

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को लाठी-डंडों से पीटा
hamla - फोटो : demo
बघौचघाट। गुजराती देवी इंटर कॉलेज धुसवा से पढ़ाकर घर जा रहे प्रवक्ता को रास्ते में रोककर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। डंडे से पिटाई कर उन्हें जख्मी करने के बाद बाइक सवार भाग गए। खेत में काम कर रही महिलाओं के शोरगुल मचाने पर पहुंचे लोगों ने सौ नंबर को सूचना दी। घायल प्रवक्ता को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना के पथरदेवा कस्बा निवासी रणजीत श्रीवास्तव अपने कॉलेज से पढ़ाकर दोपहर बाद लौटे रहे थे। बघौचघाट थानाक्षेत्र के डोमनपुरा छितौनी के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन युवकों ने प्रवक्ता के पास आते ही उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। तीनों मुंह बांधे हुए थे। प्रवक्ता की चीख सुनकर खेत में काम कर रही महिलाएं उस ओर पहुंची तो युवक भाग गए। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रवक्ता को पथरदेवा हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल प्रवक्ता ने बघौचघाट पुलिस को तहरीर दिया है। उन्होंने कॉलेज के तीन छात्रों पर ही हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन छात्रों को बुधवार को उन्होंने अनुशासनहीनता में डांटा था। इसी के प्रतिशोध में छात्रों ने हमला कराया है। थाना प्रभारी शुभनारायन दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed