फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मार्कड्रील में उजागर हुईं तमाम खामियां, अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश

मार्कड्रील में उजागर हुईं तमाम खामियां, अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश

Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मार्कड्रील में उजागर हुईं तमाम खामियां, अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश
फोटो समाचार...
विज्ञापन

आग से बचाव की मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां
अफसरों ने प्रशिक्षण देकर सुधार लाने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के तत्वाधान में देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल की गई। एसडीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सुरक्षा के टिप्स दिए। आयल डिपो का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

एसडीएम रामकेश यादव ने कहा कि मॉक ड्रिल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होता है। इसमें कर्मचारी तमाम सावधानियां पहले ही अपना लेते हैं। फिर भी बहुत सारी कमियां दिखीं। इसकी सफलता बिना प्रशिक्षण के संभव नहीं है। अनिष्ट घटनाओं से निपटने के लिए ग्रामीणों को भी टिप्स देना जरूरी है। तभी अगलगी जैसी घटनाओं से निपटने मे आसानी होगी। मंडल सुरक्षा सहायक निदेशक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए आग बुझाने वाले सभी यंत्र पहले से तैयार रखें, उसे चलाने योग्य कर्मी की मौजूदगी जरूरी है। तैयारी मुकम्मल रही तो किस भी आपदा से निपटना मुमकिन है। सुबह साढ़े नौ बजे डिपो गेट के बाहर खड़े टैैंकर के ड्रम में रिसाव के चलते लगी आग से बचाव का प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा डिपो मंडल प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने कमियों को निशाना बनाते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय, सुरक्षा प्रभारी देवेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, संजय श्रीवास्तव, अविनाश शर्मा, अशोक गोंड़, उमेेेश पटेेेल, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed