फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रात को दुबारा कब्जे की कोशिश में थे लोग,अर्ल्ट रहा प्रशासन

रात को दुबारा कब्जे की कोशिश में थे लोग,अर्ल्ट रहा प्रशासन

Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
रात को दुबारा कब्जे की कोशिश में थे लोग,अर्ल्ट रहा प्रशासन
रातभर डटी रही फोर्स, बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू
विज्ञापन


जेनरेटर चलवाकर रात भर मौके से हटवाया गया मलबा
दोबारा कब्जे की मंशा विफल, आसपास भी नहीं फटक पाए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम के आवास के पीछे पीडब्लूडी की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ढहाने और मलबा हटाने की कार्रवाई पूरी रात चलती रही। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। चिह्नित क्षेत्र की घेरेबंदी कर लोगों का प्रवेश रोक दिया गया था। किसी को भी उस ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस बीच मौके पर बाउंड्रीवाल निर्माण का काम भी शुरू करा दिया गया है। प्रशासन की इस कवायद के चलते रात में फिर से भूमि पर कब्जा जमाने की मंशा पूरी नहीं हो सकी। उधर, कार्रवाई का विरोध करने पर हिरासत में ले गई एपवा नेता को देर रात कोतवाली पुलिस ने मुचलके पर रिहा कर दिया। डीएम आवास के पीछे पीडब्लूडी की जमीन पर करीब तीन दशक से लोगों का कब्जा था। बवाल के भय से प्रशासन चाह कर भी इस भूमि को खाली नहीं करा पा रहा था। इस बीच कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार विरोध के चलते अफसरों को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को प्रशासन ने कमर कसा और सुनियोजित तरीके से गोपनीय प्लान तैयार कर अतिक्रमण खाली करा दिया। हटाए गए तमाम लोग तो कांशीराम कॉलोनी में आवंटित अपने आवासों में चले गए तो कुछ ने इधर-उधर शरण लेकर रात गुजारी। कुछ परिवार रात में दोबारा भूमि पर कब्जा करने की फिराक में थे, लेकिन रात को पीएसी व पुलिस के कैंप करने से उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकी। पूरी रात जेनरेटर चलाकर मलबा साफ कराया गया और चारों तरफ लोहे का एंगल लगा दिया गया। मंगलवार को पीडब्लूडी अफसरों की देखरेख में बाउंड्रीवाल निर्माण का शुरू कर दिया गया था। शहर के बीच इस कीमती जमीन का उपयोग किस कार्य में होगा, अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन को भी कब्जेधारियों का भय पूरी रात सताता रहा। दूसरे दिन भी कब्जा खाली कराने की चर्चा शहरवासियों में रहा। लोगों का कहना था कि प्रशासन कई बार प्रयास किया था, लेकिन कब्जेधारियों के तेवर के आगे इनकी एक नहीं चल रही थी।


खाली भूमि पर होगा जल्द निर्माण
अतिक्रमणकारियों के कब्जे से खाली कराई गई करीब तीन बीघा भूमि पर नए निर्माण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शहर के मध्य में स्थित यह भूमि बेहद उपयोगी और कीमती है। चर्चाओं की मानें तो मौके पर एनएच का ऑफिस बनाने की तैयारी है। जिले में एनएच के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। लिहाजा उनका ऑफिस खोलने के लिए काफी समय से जमीन की तलाश की जा रही थी। उधर, पीडब्लूडी वर्कशॉप निर्माण की भी चर्चा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यहां क्या निर्माण होगा। इस बाबत डीएम अमित किशोर ने बताया कि जमीन का बाउंड्रीवाल कराया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएसी लगाई गई है। इस जमीन का उपयोग ऐसे कार्य में किया जाएगा, ताकि पूरे शहर को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed