{"_id":"5b88223042c7924666422e16","slug":"121535648304-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाशों पर इनाम की धनराशि एसपी ने बढ़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बदमाशों पर इनाम की धनराशि एसपी ने बढ़ाया
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिपाही को गोली मारने के बाद फरार चल रहे दोनों बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाटपाररानी में सिपाही को गोलीमार कर फरार बदमाशों पर घोषित इनाम की धनराशि 50 हजार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। एसपी एन कोलांची ने इसके लिए आईजी को पत्र लिखा है। फरार चल रहे बदमाशों को गोरखपुर और देवरिया की पुलिस तलाश रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
भाटपाररानी थाने की पुलिस टीम 13 दिन पूर्व महुजा गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश बरहज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी शाका पांडेय उर्फ वीरू के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी कुशीनगर जिले के तरयासूजान थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी नितीश कुमार सिंह फरार हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से घायल बदमाश शाका पांडेय फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को एसपी एन.कोलांची ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये करने के लिए आईजी को पत्र लिखा। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।