फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी

हादसे में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी

Fri, 15 Feb 2019 10:59 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी
accident - फोटो : graphic
खुखुंदू। देवरिया जेल से बंदियों को पेशी पर लेकर चंदौली जा रहे पुलिस वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे एक एसआई समेत चार कांस्टेबल जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार की सुबह खुखुंदू के भरौली चौराहे के पास की है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। घटना के बाद चालक भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह तकरीबन आठ बजे टाटा 207 पुलिस वाहन से कुछ बंदियों को चंदौली पेशी पर ले जाया जा रहा था। वाहन अभी देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर खुखुंदू के भरौली चौराहे के पास ही पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए पुलिस के वाहन में टक्कर मार दिया। इससे चालक अजय सिंह, एसआई श्यामधर सिंह, हेड कांस्टेबल दयानंद रावत, कांस्टेबल सुभाष सिंह यादव घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। सुभाष सिंह यादव को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छ्ट्टी दे दी गई। उधर, घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक बंदियों को घटना के कुछ देर बाद दूसरे वाहन से अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पेशी पर भेज दिया गया। प्रभारी एसओ मनोज यादव ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed