{"_id":"5bae5cc8867a557ece01ec6b","slug":"11538153672-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेचर ने महिला के गले से चेन छीनी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नेचर ने महिला के गले से चेन छीनी, विरोध पर पीटा
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्टेशन रोड पर जांच कराने आई एक महिला के गले से स्नेचर ने चेन छीन लिया। महिला के विरोध पर पिटाई कर दी और भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भटनी थानाक्षेत्र के परसौनी गांव की रहने वाली रीना पत्नी जीतेंद्र का मायका खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुविखर गांव के शाहपुर टोले में है। वह इन दिनों में मायके आई हैं। उनकी तबीयत खराब चल रही है। शहर के एक चिकित्सक के वहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक की सलाह पर शुक्रवार की दोपहर वह स्टेशन रोड पर जांच कराने गईं थी। स्टेशन रोड पर ही एक चेन स्नेचर ने चेन खींच ली। इसका विरोध रीना ने किया तो पीट दिया और भागने लगा। रीना के चिल्लाने पर लोगों ने दौड़ाकर चेन स्नेचर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित रीना ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पकड़ा गया चेन स्नेचर गौरीबाजार क्षेत्र का रहने वाला है। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।