{"_id":"5b40f3054f1c1b92468b517c","slug":"11530983173-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी=जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी=जेवरात उड़ाए
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
वारदात
गौरी बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भरिया में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक मकान में नकब लगाकर नकदी, जेवरात समेत दो लाख रुपये तक के सामान उड़ा दिए। गृह स्वामी ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है।
ग्राम भरिया निवासी चंद्रशेखर निषाद के परिवारजन शुक्रवार की रात बरामदे व छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के पीछे से सेंध लगा दी। अंदर घुस कर चोरों ने कमरों में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण आदि सामान समेट कर चंपत हो गए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सौ नंबर डॉयल कर सूचना पुलिस को दी। छानबीन में पुलिस ने गांव से 500 मीटर दूर कुछ टूटे हुए बॉक्स बरामद किए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।