फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बच्ची से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
बलात्कार की घटनाएं
गौरी बाजार। एक गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने पड़ोस के सूने घर में घुसकर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची के चिल्लाने के बाद युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार, पास्को एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के परिजन शादी समारोह में भाग लेने के लिए रिश्तेदारी में गए थे। बच्ची दादी के साथ घर में अकेली थी। बाहर बरामदे में उसके चाचा सो रहे थे। इसी बीच बगल का वाला एक युवक देर रात घर में घुसकर बालिका को बहाने से एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर चाचा वहां पहुंचा तो आरोपी युवक भाग गया। बच्ची के चाचा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। लोकलाज वश दो दिनों तक घरवाले चुप रहे। शुक्रवार की देर रात आरोपी को नामजद करते हुए बच्ची के पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात आरोपी रामआशीष निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच और कलमबंद बयान के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed