{"_id":"5c2e3ed3bdec222c35626707","slug":"111546534611-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रुपया जमा करने गए व्यक्ति से चोरों ने एक लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रुपया जमा करने गए व्यक्ति से चोरों ने एक लाख उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
---
कैश जमा करने गए युवक से उचक्कों ने एक लाख उड़ाए
मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक मुख्य शाखा में हुई घटना
ग्राहकों से हुई तलाशी, सीसी टीवी फुटेज से भी नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक मुख्य शाखा में कैश जमा करने गए युवक के बैग से उचक्कों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। चोरी की जानकारी तब हुई जब जमा काउंटर पर उसका नंबर आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। इसके बाद मुख्य गेट बंद कर ग्राहकों की तलाशी भी हुई, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका।
मोहन रोड में घनश्याम दास अग्रवाल फर्म के पास एक पेंट कंपनी की एजेंसी है। गुरुवार की दोपहर फर्म के कर्मचारी उमेश यादव दो लाख रुपये बैग में अलग-अलग रखकर जमा करने यूनियन बैंक शाखा परिसर में पहुंचा। वह लाइन में खड़ा होकर अपना नंबर आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान किसी ने बैग के ऊपरी हिस्से का चैन खोलकर एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिए। जमा काउंटर पर कैश देने की बारी आई तो बैग के ऊपर के हिस्से का चेन खुला देख उमेश के होश उड़ गए। उसने फौरन इसकी जानकारी अपने मालिक और शाखा प्रबंधक को दी। आनन-फानन में मुख्य चैनल गेट को बंद करा दिया गया। इससे अंदर वाले ग्राहक अंदर ही रह गए। गेट बंद होने से बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों से रुपये के संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उन्होंने बैंक से घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज भी ली। कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। उसमें जमा के दौरान उस व्यक्ति के पीछे दो तीन लोग संदिग्ध दिख रहे हैं। चोरों के पहचान की जांच चल रही है।
बैंक परिसर से रुपये गायब होने की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फौरन मुख्य गेट को बंद करा दिया ताकि कोई बाहर न जाने पाए। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है। - संतोष कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक।