{"_id":"5bc371fdbdec22695706f42a","slug":"111539535357-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नामजद समेत 32 पर छेड़खानी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात नामजद समेत 32 पर छेड़खानी का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। शनिवार शाम बैतालपुर पांडेचक मार्ग पर जबरन वाहन चालकों से चंदा वसूली कर रहे युवकों के खिलाफ रंगदारी और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवकों ने टेंपो में बैठे युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जबरन टेंपो से नीचे उतार दिया। उनके कपड़े फाड़ कर पिटाई भी की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छह युवतियां बैतालपुर में एक प्राइवेट दुकान पर काम करती हैं। शनिवार शाम वह टेंपो से बैतालपुर बैठी और घर के लिए चल दीं। पांडेयचक-बैतालपुर मार्ग स्थित रामपुर लाला गांव के सामने 30 से अधिक युवक दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूल रहे थे। टेंपो गांव के सामने पहुंचा कि युवकों ने लाठी-डंडा और हॉकी लेकर जबरन रोक लिया। उन्होंने चालक से चंदा मांगा तो वह गाड़ी किनारे कर रुपये निकालने लगा।
इसी दौरान युवक की नजर टेंपो में बैठीं छह से ज्यादा युवतियों पर पड़ गई और उनकी नीयत बदल गई। चंदा मांगने के बहाने कुछ युवक टेंपो में बैठी युवतियों के पास पहुंचे और उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर लड़कियों को नीचे उतारकर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनकी पिटाई भी की। देर रात एक युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर लाला गांव निवासी भीम यादव, आलोक श्रीवास्तव, रंजीत, विजय, नीरज और चंदन समेत सात नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात में ही तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बचे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।