{"_id":"5ba67100867a557ea94a61ed","slug":"111537634560-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम ठप कर सफाई कर्मियों ने घेरा थाना, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम ठप कर सफाई कर्मियों ने घेरा थाना, लगाया जाम
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में धरना देते सफाईकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर पंचायत के टैंकर चालक की पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने शनिवार को नगर में सफाई कार्य ठप कर थाने का घेराव किया। उन्होंने थाने के सामने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने सीओ के पेशकार पर अपने साथी को पीटने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का रुख देखकर प्रशासन सकते में आ गया। ईओ मुकेश चौधरी और प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश ने उनकी दो घंटे तक मान-मन्नौवल की। बाद में आरोपी पुलिस कर्मचारी के खेद जताने पर बात बनी। आरोपी पेशकार के छुट्टी पर होने के कारण दोनों पक्ष सोमवार को एसडीएम के सामने बातचीत करेंगे। टैंकर चालक अमरजीत पासवान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मुहर्रम के दिन शुक्रवार को नगर में लगे मेले के मद्देनजर चौराहों पर पानी की टंकी लगाई जा रही थी। इस दौरान वह टैंकर लेकर करबला की ओर जा रहा था। पुन्नी साहू चौराहे के करीब थाने से सीओ ऑफिस जा रहे पेशकार पर पानी का छींटा पड़ गया। आरोप है कि उन्होंने चालक का पीछा कर नगर पंचायत कार्यालय के सामने गाड़ी रोककर उसकी पिटाई की। उन्होंने ड्राइवर को नौकरी करने लायक नहीं रहने देने की धमकी दी। इस बात से नाराज सभी सफाई कर्मियों ने काम ठप कर साथी के पिटाई के विरोध में थाने को घेर लिए। उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। घेराव करने वालों में रामविनोद शुक्ला, ब्रजेश शर्मा, अयुब खान, सुभाष कन्नौजिया, भरत सिंह, उमेश, सुशील, अनिल, कन्हैया, जवाहर, विनोद, राधिका, इसरावती सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।