{"_id":"5b4ccdac4f1c1b58488b51e8","slug":"111531760044-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की नदी में मिली लाश, हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की नदी में मिली लाश, हत्या का केस
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। घर से दावत के लिए निकले युवक की बुधवार को करौता गांव के पास गोर्रा नदी में लाश मिली। शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। मृतक के गले पर निशान था और नाक से भी खून निकल रहा था। मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
एकौना थानाक्षेत्र के सचौली पटवनिया गांव के पारस यादव के तीन बेटों में दूसरे नंबर का रामप्रवेश (28) विदेश में कमाई करता था। करीब पांच माह पहले वह गांव आया था। घरवालों के अनुसार मंगलवार की शाम पट्टीदारी के कुछ युवकों ने उसे एक दावत में शामिल होने के लिए बाइक से लेकर गए। देर रात तक उसका पता नहीं चला तो वह तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह कोतवाली के करौता गांव के समीप गोर्रा नदी में युवक की लाश मिली। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने शव की पहचान की। रामप्रवेश की नाक से खून बह रहा था। उसके गले और पीठ पर हल्के चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रवेश के परिवार में मां के अलावा पत्नी और एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। रामप्रवेश की मां शैला देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अनिल, संजू, राजू और हरिकेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।