{"_id":"5b3123074f1c1b5d748b6c6a","slug":"111529946887-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेज पर दूल्हे ने तंज कसा तो नाराज दुल्हन ने लगाई फांसी, हुआ बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेज पर दूल्हे ने तंज कसा तो नाराज दुल्हन ने लगाई फांसी, हुआ बवाल
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लार थाने में पंचायत में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन पर पिता की हैसियत को लेकर तंज कसा तो नाराज दुल्हन ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इस घटना के बाद घरातियों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी से भी उलझ गए। पीआरवी के वाहन का टायर पंक्चर करते हुए घरातियों ने पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह दूल्हे को लेकर पीआरवी टीम थाने पहुंची। मामले में दुल्हन के जीजा समेत कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। सोमवार को दिनभर थाने में पंचायत के बाद दूल्हा शादी को राजी हुआ तो दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया। मामला लार कस्बे के घारी वार्ड का है।
वार्ड निवासी एक व्यक्ति के बेटी की शादी सदर कोतवाली के बभनी गांव में तय थी। रविवार की रात दरवाजे पर आई बारात का भव्य स्वागत हुआ। खाना खाने के बाद जयमाल की रस्म निभाई जाने लगी। बताते हैं कि जयमाल के बाद स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन को खान-पान में कमी व तय रकम से पांच हजार कम देने की बात कहते हुए पिता की हैसियत को लेकर तंज कसा। इससे नाराज दुल्हन स्टेज से नीचे उतरी और अंदर जाकर घरवालों को जानकारी दी। कुछ देर बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर दुल्हन को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इसकी जानकारी होते ही दुल्हन के जीजा ने दूल्हा पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य घराती भी बारातियों पर टूट पड़े। बारात में आए वाहनों पर पथराव कर दिया। इससे बारात में भगदड़ की स्थिति मच गई। सूचना मिलते ही 100 नंबर की पुलिस व लार एसओ श्रवण यादव मौके पर पहुंचे। पीआरवी टीम दूल्हे को अपने वाहन में लेकर जाने लगी तो घरातियों ने उसे भी दौड़ा लिया। आरोप है कि धारदार हथियार से पीआरवी वाहन का पहिया पंक्चर कर दिया। आनन-फानन में पीआरवी के ही दूसरे वाहन से दूल्हे को लेकर पुलिस थाने पहुंची। थाने में रातभर पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। सुबह उपचार के बाद दुल्हन भी थाने पहुंची और स्टेज पर हुई बातचीत के बारे में सबको बताया। घंटों पंचायत के बाद दूल्हे ने अपनी गलती मानते हुए शादी करने पर सहमति जताई, मगर दुल्हन ने उसे साफ इनकार कर दिया। दोपहर बाद शादी में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे को दिए गए उपहार, नकदी सहित अन्य सामानों का लेन-देन कर मामला समाप्त किया गया। इस संबंध में लार एसओ श्रवण यादव का कहना था कि पुलिस के तत्काल मौके पर पहुंचने से स्थिति नियंत्रित हो गई थी। पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म कर लिया है।