फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवक का अपहरण का पीटा, वीडियो बनाया

युवक का अपहरण का पीटा, वीडियो बनाया

Tue, 15 May 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
युवक का अपहरण का पीटा, वीडियो बनाया
यूपी पुलिस
देवरिया। एक युवक का अपहरण का पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मनबढ़ों ने सिगरेट से उसे जला भी दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला सोमवार दिन में अबूबकरनगर मोहल्ले का है। मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पगरा उर्फ परसिया गांव के अब्बास अली का बेटा शमशाद सिद्दीकी इंटर का छात्र है। छुट्टी के चलते वह हनुमान मंदिर रोड के एक मॉल के गोदाम में काम करता है। शमशाद का कहना है कि सोमवार की दोपहर वह गोदाम से खाना खाने निकला था। अबबूकर नगर के दो युवक मिले और जबरन गाड़ी पर बैठाकर अबूबकर नगर के एक मकान में ले गए। वहां पहले से 10-12 की संख्या में युवक मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसको पीटा। उसे कई जगह पर सिगरेट से जला दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवकों ने उसे एक घंटा तक कब्जे में रखा। उससे जबरन यह कहते हुए वीडियो बनाया एक्सीडेंट में उसको चोट लगी है। उनके चंगुल से मुक्त होने के बाद वह घर पहुंचा और परिवारवालों को जानकारी दी। मंगलवार को शमशाद ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने अबूबकर नगर मोहल्ले के दो युवकों का नाम भी लिखकर पुलिस को दिया है। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि युवक ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed