फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिए 20 हजार

बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिए 20 हजार

Tue, 23 Apr 2019 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिए 20 हजार
बोलेरो सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 20 हजार
विज्ञापन


इंदूपुर चौराहा स्थित पूर्वांचल बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे थे दिनेश
बोलेरो में बैठाकर तमंचे के बल पर की लूट, रुद्रपुर की तरफ भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। पूर्वांचल बैंक की इंदूपुर शाखा से रुपये निकालकर जा रहे एक वृद्ध को तमंचा दिखाकर बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना के बाद बदमाश रुद्रपुर की तरफ भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस छानबीन में जुट गई है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के उसरी खुर्द गांव निवासी दिनेश सिंह (65) किसान हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह इंदूपुर स्थित पूर्वांचल बैंक से खर्च के लिए रकम निकालने आए थे। 20 हजार रुपये निकालने के बाद वह जैसे ही वह बैंक की शाखा से बाहर निकले एक बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने यह कहकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया कि जल्दी चलिए, आपके भाई बुला रहे हैं। दिनेश सिंह को झांसा देकर बोलेरो में बैठाने के बाद बदमाश रुद्रपुर रोड पर थोड़ी दूर ले गए और तमंचा दिखाकर नकदी छीन लिया। दिनेश सिंह को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और रुद्रपुर की ओर भाग निकले। दिनेश सिंह ने गौरीबाजार थाने में पहुंचकर तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस बाबत इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंदूपुर चौराहे पर हावी हैं अराजकतत्व
गौरीबाजार। क्षेत्र का इंदूपुर चौराहा अराजकतत्वों की सक्रियता के कारण चर्चा के केंद्र में रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर अराजकतत्वों की सक्रियता बनी है। बैंकों में सक्रिय होकर वह पलक झपकते लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ महीने में हुई घटनाओं ने बैंकों के सुरक्षा की पोल खोल दी है। तीन माह पूर्व अवधपुर की एक महिला से 30 हजार की नकदी पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया था। महिला बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रही थी। फरवरी में अज्ञात बदमाशों ने बैंक से पैसे निकाल कर अपने घर दीवान पोखरा जा रही एक महिला की 40 हजार की नकदी लूट ली गई थी। मंगलवार की घटना के बाद फिर से अराजकतत्वों की सक्रियता के दावों को बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed