{"_id":"5c474b25bdec2208b000ed73","slug":"101548176165-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के घर में घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के घर में घुसे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के घर में घुसे चोर
एक चोर को घरवालों ने पकड़ा, पीटकर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के घर में सोमवार की रात को सात-आठ की संख्या में चोर घुस गए। खटपट की आवाज सुन जगे परिवार के लोगों ने भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है। पूर्व अध्यक्ष रामायण राव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राघवनगर पश्चिमी मोहल्ले में पूर्व चेयरमैन रामायण राव का मकान है। सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात साढ़े 11 बजे सात-आठ की संख्या में चोर उनकी बाउंड्री में घुस आए। चोरों की आहट सुनकर पत्नी ने बेटे को बताया। बेटे ने उन्हें जानकारी दी। उनका कहना है कि वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर निकले तो चोर भागने लगे। एक को पकड़ लिया गया। कुछ चोर उनके बगल के एक निर्माणाधीन मकान में छिप गए थे। सूचना पर पहुंची डायल-100 की पुलिस को पकड़े गए चोर को सौंप दिया गया। पूर्व अध्यक्ष रामायण राव का कहना है कि बेटे से कोतवाली में तहरीर भेजा तो काफी मशक्कत के बाद तहरीर ली गई। रजिस्टर्ड डाक से एसपी को मामले की जानकारी दे दी गई है। देर शाम तक पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया था। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि सूचना पर मौके पर सिपाही को भेजा गया था। पूर्व अध्यक्ष रामायण राव ने तहरीर दी है। एक चोर को हिरासत में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।