फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नकली सोने की कंगन देने पर किया दुकान में हंगामा

नकली सोने की कंगन देने पर किया दुकान में हंगामा

Sat, 12 Jan 2019 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नकली सोने की कंगन देने पर किया दुकान में हंगामा
- घरवालों के साथ दुकान पर महिला ने हंगामा किया
विज्ञापन

- पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की
अमर उजाला ब्यूरो
लार। नकली सोने का कंगन देकर सराफ ने एक महिला से मोटी रकम ऐंठ ली। इसकी जानकारी होने पर महिला अपने घर वालों के साथ शनिवार को दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नगर की एक महिला ने तीन माह पूर्व बाजार के एक सराफ की दुकान से सोने का कंगन खरीदा था। महिला कंगन लेकर घर गई तो वह छोटा था। बड़ा कंगन लेने के लिए दुबारा दुकान पर पहुंची। दुकानदार ने 20 हजार रुपये और लेते हुए बड़ा कंगन एक सप्ताह बाद मंगाकर देने को कहा। तय समय पर महिला कंगन लेने गई तो वह तारीख पर तारीख देने लगा। शुक्रवार को महिला सराफ की दुकान पर पहुंची और कंगन की मांग करने लगी। खुद को घिरता देख दुकानदार ने महिला को एक जोड़ी कंगन दे दिया। महिला ने बाजार के दूसरे सराफ के यहां पहुंच जांच कराई तो कंगन नकली निकला। शनिवार को दोपहर में महिला घर वालों के साथ सराफ की दुकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। वहीं दुकानदार महिला के आरोप को निराधार बताया। इस बाबत एसओ लार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed