फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवक की पिटाई के मामले में नौ लोगों पर केस

युवक की पिटाई के मामले में नौ लोगों पर केस

Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई के मामले में नौ लोगों पर केस
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। शहर के भास्कर प्रेस गली में हुई युवक की पिटाई के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी केस दर्ज किया है। इसकी चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

भास्कर प्रेस गली निवासी नीतेश कुमार अपना पुराना मकान तोड़वा दिए हैं। उनके अनुसार उन्होंने मलबा अपनी जमीन में रखवा दिया है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार की रात उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले दीपक, अनिल, सभासद आशीष, सुनील, अभिषेक, कंचन, पुष्पा, राजकुमार और आरती के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिल की तहरीर पर पुलिस ने नीतेश, उसके पिता अशोक और माता मंजू के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की तरफ से केस दर्ज कराए जाने पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय पुलिस उसे और प्रताड़ित कर रही है। इस संबंध में सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed