{"_id":"5b06f2204f1c1b9d6e8b4614","slug":"101527181856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती के कपड़े फाड़े, परिजनों को भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती के कपड़े फाड़े, परिजनों को भी पीटा
Updated Thu, 24 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
तरकुलवा। थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात खेत की ओर जा रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। नाकाम होने पर आरोपी ने युवती के कपडे़ फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। विरोध करने पर युवती के घरवालों की भी पिटाई की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता का कहना है कि बुधवार की रात पत्नी और 19 वर्षीय बेटी गांव के पूरब खेत की ओर गई थीं। उसी दौरान गांव के एक युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर युवक ने युवती का कपड़ा फाड़ दिया और पिटाई भी की। युवती ने किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे। वहां युवक के घरवालों ने उल्टे ही घर में घुसकर युवती, मां, पिता की पिटाई की। सभी का उपचार स्थानीय सीएचसी में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच की जाएगी।