फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रदीप की तलाश में रामपुर कारखाना में छापा

प्रदीप की तलाश में रामपुर कारखाना में छापा

Tue, 30 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप की तलाश में रामपुर कारखाना में छापा
UP Police
देवरिया। छात्रा के आत्मदाह के मामले में मुख्य आरोपी प्रबंधक पप्पू यादव के बेटे प्रदीप यादव की तलाश में कई थानों की पुलिस ने मंगलवार रात रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल के हरिनारायण इंटर कॉलेज में छापेमारी की। पुलिस को आरोपी के विद्यालय में छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मी रात करीब 8.30 बजे पांच गाड़ियां में सवार होकर छापा मारने पहुंचे। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। चौराहे के करीब स्थित इस विद्यालय को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक राहगीरों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस ने प्रधानाचार्य के निजी रूम के साथ ही हर कमरे की तलाशी ली, लेकिन प्रदीप नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार को गौरीबाजार पुलिस और एलआईयू की टीम ने छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार प्रदीप हरिनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश यादव का करीबी है। रमेश यादव पर कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पाक्सो लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed