फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क पर तड़प रहा था घायल,वीडियों बना रहे थे लोग

सड़क पर तड़प रहा था घायल,वीडियों बना रहे थे लोग

Wed, 10 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर तड़प रहा था घायल,वीडियों बना रहे थे लोग
Accident
देवरिया। सोशल मीडिया पर आगे रहने की होड़ में मानवीय संवेदनाएं और इंसानियत पीछे छूटती जा रही हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण बुधवार को कसया ओवरब्रिज पर देखने को मिला। सड़क हादसे का शिकार युवक एक-एक सांस को तरस रहा था और मौके पर जुटे लोग उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने में जुटे थे। 
विज्ञापन

युवक इलाज के अभाव में 20 मिनट तक तड़पता रहा। कुछ देर बाद वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने लाइव वीडियो बनाने वालों और तमाशबीन बने लोगों को फटकारा और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिंधी मिल कॉलोनी निवासी विनीत बरनवाल बुधवार सुबह नौ बजे कोचिंग पढ़ने बाइक से निकला। अभी वह कसया ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनीत घायल हो गया और सड़क पर तड़पने लगा। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय मोबाइल में हादसे का वीडियो बनाने लगे। 20 मिनट बाद बाइक सवार दो युवक पहुंचे और तमाशबीनों को खरी-खोटी सुनाते हुए बाइक से विनीत को जिला अस्पताल ले गए। सिर और पैर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हेलमेट नहीं होने के कारण विनीत के माथे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed