फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crime in women

Deoria News: पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime in women
सलेमपुर। भटनी थाने में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि का केस दर्ज किया। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी गांव की रहने वाली अंजली गुप्त की शादी सलेमपुर के धवरकन गांव में हुई है। शादी के बाद वह पति अमित कुमार व ससुराल वालों के साथ वाराणसी में रहने लगी। उसने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की रकम के लिए उसे परेशान करने लगे। आये दिन बहाना बनाकर उत्पीड़न करना और मारने -पीटने की वारदात होने लगी। इससे परेशान होकर विवाहिता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को शिकायत पर पुलिस ने पति अमित कुमार, देवर अजय कुमार, सास विमला देवी, ननद किरण गुप्त, रेखा देवी, माधुरी देवी, विवेक कुमार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि का केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed