फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cricket tournament

Deoria News: गाजियाबाद और आगरा के बीच होगा पूल बी का दूसरा सेमीफाइनल

Thu, 23 Mar 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
cricket tournament
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे हैं राजगृह सिंह राजेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फ
...युवा पेज के लिए
विज्ञापन

...फोटो समाचार
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में राजगृह सिंह राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल
- पिच गीली होने से देरी से शुरू हुए मैच, 10-10 ओवर के मैच से अंपायरों ने कराया निर्णय
- अंजली सिंह और प्रीति को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पूल बी के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। यूपीसीए की ओर से आई अंपायर आरती गुप्ता, शिशिर मेहरोत्रा ने रात में हुई बारिश के कारण सुबह में ग्राउंड का निरीक्षण करने के बाद गीली पिच के सूखने का इंतजार किया और दोपहर के बाद 10-10 ओवर के मैच कराने का निर्णय हुआ। पहले क्वार्टर फाइनल में आगरा ने जौनपुर को 34 रन से एवं दूसरे में गाजियाबाद ने गाजीपुर को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में आगरा की कप्तान तनु ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर में आगरा ने पांच विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। अंजली सिंह ने 17, पूजा राजपूत ने 13 तथा श्वेता ने 12 रन बनाए। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए अजीता यादव ने दो, तनु सिंह ने एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी जौनपुर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 38 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

गौरी 16, अंजीता यादव 12 के अलावा अन्य कोई भी अच्छा चल नहीं पाया। आगरा की ओर से अंजली सिंह ने तीन, भारती और हनी ने एक-एक विकेट चटकाए। अंजली सिंह को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच गाजियाबाद और गाजीपुर के बीच खेला गया। गाजीपुर के कप्तान अंशिका ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। अनामिका 28, निक्की ने 10 रन का योगदान किया। विपक्षी टीम से अंशु, सोनी, खुशी व प्रीति ने एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी गाजियाबाद की टीम ने पांचवें ओवर में ही मात्र तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षिता 17, खुशी 16 तथा प्रीति ने 14 रन की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया। गाजीपुर की ओर से अंशिका, ममता व अनामिका ने क्रमश एक-एक विकेट चटकाए। गाजियाबाद की प्रीति को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पूर्व पहले मैच का शुभारंभ सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मैच के समापन पर भाजपा नेता रितु शाही ने वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed