{"_id":"67e98dd4db8b1fe55108a009","slug":"cricket-league-deoria-cricket-academy-became-champion-by-defeating-salempur-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-150504-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट लीग : सलेमपुर को हराकर देवरिया क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट लीग : सलेमपुर को हराकर देवरिया क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन
Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया क्रिकेट लीग में चैंपियन बनीं देवरिया एकेडमी रजला की टीम ट्राफी के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया क्रिकेट लीग सत्र 2024-25 का फाइनल मुकाबला रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया एकेडमी और सहोदरा देवी एकेडमी सीनियर सलेमपुर टीम के बीच खेला गया। देवरिया टीम ने विपक्षी टीम को 101 रन से करारी शिकस्त देकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। वारिस आलम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे देवरिया क्रिकेट लीग में सुबह में देवरिया एकेडमी रजला रोड के कप्तान शेखर साहनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया एकेडमी 32.2 ओवर में 227 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें समीर अंसारी ने 57, सूर्यांश यादव ने 50, जितेंद्र यादव ने 29, मंथन ने 27, सुल्तान राजा ने 22, रोहित चौहान ने 17 तथा दिलीप राजभर ने 11 रन का योगदान दिया।
विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए हर्षित यादव ने तीन, कामरान अनवर, सरजीत यादव एवं जयदेव राजवंश ने क्रमशः दो-दो विकेट तथा प्रिंस ने एक विकेट प्राप्त किया। 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर की टीम 27.1 ओवर में 126 रन पर ही सिमट गई। इसमें जयदेव राजवंश ने 45, सरजीत यादव ने 16, एकलव्य सिंह ने 15 तथा प्रिंस, प्रतीक एवं हर्षित यादव ने क्रमशः 10-10 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
देवरिया एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए वारिस आलम ने चार तथा समीर अंसारी एवं आकाश चौधरी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले देवरिया क्रिकेट एकेडमी के वारिस आलम को मैन ऑफ़ द मैच मुख्य अतिथि एवं बहरीन क्रिकेट फेडरेशन के डायरेक्टर हाई परफार्मेंस प्रचुर शुक्ला ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।
पूरे प्रतियोगिता में सर्वाधिक 331 रन बनाने वाले देवांश शुक्ला को बेस्ट बैट्समैन, सर्वाधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद शाहिल अली को बेस्ट गेंदबाज तथा गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले शेखर साहनी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मौके पर ही देवरिया के खिलाड़ी आदित्य कुमार सिंह जिन्होंने इंडिया अंडर-19 के लिए खेलने का गौरव हासिल किया, उन्हें नगद पुरस्कार एवं अंग वस्त्र प्रदान किया गया।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि अनिल मिश्रा, डॉ. इरशाद आलम, अमित अग्रवाल, संजय कानोडिया, जिला कीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, रविंद्र त्रिपाठी, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव कलाम खान, राजीव मणि, अमित तिवारी, लोकेश गोयल, क्रिकेट कोच शाने हबीब, पवन कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर साहनी, सुनील त्रिपाठी, फजल इमाम, फैसल अंसारी, राहुल पटेल, रणजीत चौहान आदि ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।