फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cracks in Pidra Bridge Approach, Dahshat

Deoria News: पिड़रा पुल के एप्रोच में दरार, दहशत

Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cracks in Pidra Bridge Approach, Dahshat
पिड़रा पुल के एप्रोच में पड़ी दरार को दिखाते ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से गोर्रा और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे कटान स्थलों पर नदी का दबाव तेज हो गया है। गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल के एप्रोच में मंगलवार को दरार आ गई। यह पुल रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर स्थित है और देवरिया तथा गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है।
एप्रोच धंसने से आवागमन बंद होने की आशंका बढ़ गई है। दरार की जानकारी मिलते ही दोआबा के 52 गांवों के लोगों में दहशत फैल गई। पिड़रा पुल का एप्रोच हर बरसात में कटने से पिछले चार साल से यह मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। वर्ष 2022 में एप्रोच नदी में कट जाने से तीन महीने तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन

इससे दीपावली, दशहरा और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। गोर्रा नदी हर साल पुल के दोनों छोर के एप्रोच पर कटान कर रही है। इस बार नदी ने यू-टर्न लेकर पिड़रा गांव की आबादी की तरफ रुख कर लिया है, जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन लगातार नदी में समा रही है। अब पुल के एप्रोच पर दबाव से पड़ी दरार ने स्थिति और गंभीर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed