फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crackdown on animal smugglers: Police launch verification drive

पशु तस्करों पर शिकंजा: पुलिस ने शुरू किया सत्यापन अभियान

Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on animal smugglers: Police launch verification drive
देवरिया। जनपद में पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में पशु तस्करों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में पशु तस्करी के मामलों में दर्ज आरोपियों की गतिविधियों की जांच की गई तथा वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पिछले छह वर्षों में जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी से जुड़े मामलों में करीब 290 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब पुलिस इन सभी आरोपियों का सत्यापन कर यह पता लगाने में जुटी है कि कौन आरोपी अभी भी इस अवैध कारोबार में सक्रिय है और कौन इससे अलग हो चुका है।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पशु तस्करी से जुड़े पुराने मामलों की समीक्षा कर आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखी जाए। साथ ही अवैध परिवहन में शामिल वाहनों और गिरोहों की भी जानकारी एकत्र की जा रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शनिवार को अभियान के तहत थाना पुलिस ने गांव-गांव जाकर आरोपियों के पते, गतिविधियों और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर सक्रिय पशु तस्करों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ आगे कठोर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। रात्रि गश्त के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है।
अभियान का उद्देश्य पशु तस्करी के नेटवर्क को चिन्हित कर उस पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed