फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cpm workers opposed sgriculture bill

माकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रतिरोध दिवस

Fri, 25 Sep 2020 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
cpm workers opposed sgriculture bill
माकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रतिरोध दिवस
विज्ञापन

सलेमपुर। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को माकपा व उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध दिवस मनाया। गांधी चौक से तहसील तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील में पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल को सौंपा।

माकपा व उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से जुलूस निकाला। इस दौरान कृषि बिल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति के माध्यम से खरीदारी करने और न्यूनतम रेट घोषित करने की मांग की। प्रदेश में गन्ना किसानों की बकाया धनराशि भुगतान करने, कृषि संबंधित खाद बीज, कीटनाशक दवाओं पर सब्सिडी देने, बरसात से नुकसान खरीफ की फसल की जांच कराकर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, बरसात से गिरे हुए घरों, आकाशीय बिजली से पशु एवं व्यक्ति के मृत्यु पर मुआवजा देने, कृषि के क्षेत्र में कारपोरेट घराने व पूंजीपतियों पर रोक लगाने की मांग की। तहसील में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल को 15 सुत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार, कॉमरेड रामनिवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, संजय गोंड, अविनाश मौर्या, सिकंदर, कॉमरेड श्रीराम कुशवाहा, रियाज अहमद, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed