फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cow dies due to lumpy disease in Barwa Mansingh village

Deoria News: बरवा मानसिंह गांव में लंपी रोग से गाय की मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cow dies due to lumpy disease in Barwa Mansingh village
देसही-देवरिया में तेजी से पैर पसार रहा संक्रामक रोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र में पशुओं में तेजी से बढ़ रहे संक्रामक रोग लंपी से बृहस्पतिवार को बरवा मानसिंह गांव में एक गाय की मौत हो गई। पशुपालक का आरोप है कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आया। इसके अलावा भी क्षेत्र के कई और गांवों में भी यह रोग तेजी से पैर पसार रहा है।

देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बरवा मानसिंह गांव में संजय यादव की गाय दस दिन पहले लंपी रोग की चपेट में आ गई। उन्होंने इसकी सूचना देसही पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी। उन्हें दवा बता दिया गया, लेकिन कोई चिकित्सक देखने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन बृहस्पतिवार को उनकी गाय मर गई। संजय का आरोप है कि डाॅक्टरों की लापरवाही और उचित इलाज के अभाव में उनकी गाय मर गई और पूंजी डूब गई। उस गांव में पारस गोंड और कन्हैया सिंह के भी पशु इस रोग की चपेट में हैं। इसके अलावा क्षेत्र के मुंडेरा गांव के लल्लन सिंह, हरैया बसंतपुर गांव के राजेंद्र सिंह, प्रभु, बालकिशुन, गणेश, बैतालपुर क्षेत्र के पहाड़पुर में गणेश प्रजापति, रोहित शर्मा, विशुनपुर मुरार के आदर्श कुशवाहा के पशु भी अब चपेट में आ गए हैं। पशुपालन विभाग की तरफ से अभी तक गांवों में टीकाकरण भी नहीं कराया जा रहा है। पशुपालक अपने पशुओं की सेहत को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed