फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   covol services game : players sellected in district trial

सिविल सर्विसेज खेल : जनपदीय ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी

Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
covol services game : players sellected in district trial
सिविल सर्विसेज खेल के लिए जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेते एसडीएम सदर सौरभ सिंह। - फोटो : DEORIA
सिविल सर्विसेज खेल : जनपदीय ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को विभिन्न विभागीय कार्यालय में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेलों में प्रतिभाग के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। सदर क्षेत्र के एसडीएम सौरभ सिंह क्रिकेट में ट्रायल दिया। नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह व मुकेश वर्मा ने बैडमिंटन में ट्रायल दिया।

खेल निदेशालय के निर्देश पर आयोजित ट्रायल के लिए स्टेडियम के प्रशिक्षकों व संबंधित खेलों के सीनियर खिलाड़ियों को चुना गया था। फिजिकल के तहत 400 मीटर, 100 मीटर, स्टैंडिंग ब्राड जंप मेडिसिन बाल थ्रो, सेटअप एवं गेम स्किल की जांच की गई। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एवं भारोत्तोलन के विभागीय प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा ने बताया कि सिविल सर्विसेज के जनपद स्तरीय ट्रायल में क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल के सात खिलाड़ी आए थे। इनका ही चयन 10 व 11 अगस्त को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले मंडल ट्रायल के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में टेनिस, वालीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि खेल शामिल थे। लेकिन चार खेलों में ही खिलाड़ी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed